देश की केंद्रीय जांच ऐजंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी (इस समय एक्शन मोड में नजर आ रही है. ईडी के अफसर एक के बाद एक छापेमारी कर रहे है. बुधवार को प्रवतर्न निदेशालय की टीम ने दिल्ली-एनसीआर समेत 4 राज्यों तमिलनाडु बिहार औऱ झारखंड में अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की. बता दें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने के करीबी माने जाने वाले पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रुपये कीमत का एक अंतर्देशीय एमवी इंफ्रालिंक-तृतीया जहाज कथित तौर पर पंकज मिश्रा द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था. जिसे ईडी की टीम ने छापेमारी के जब्त कर लिया था.
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक “अंतर्देशीय जहाज साहेबगंज के सुकरगढ़ घाट से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. आरोपी पंकज मिश्रा के इशारे पर राजेश यादव उर्फ दाहू यादव और उसके अन्य साथी इस जहाज का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए इस्मेमाल कर रहे थे.” इस मामले में मुफस्सिल पीएस में जहाज के मालिक के खिलाफ बंगाल फेरी एक्ट की धारा 25, 30 और आईपीसी की धारा 188, 282, 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.
ईडी ने इस छापेमारी से पहले बिष्णु यादव और पवित्रा यादव के जरिए मां अम्बा स्टोन वर्क्स के दो अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर और मौजा माझीकोला, साहेबगंज में अवैध रूप से खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन एचवाईवीए ट्रक को भी फ्रीज किया था. इस मामले में साहेबगंज थाने के गिरवाबादी में आईपीसी की धारा 379, 414 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…