उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी रिटायर्ड हो गए है।उनके रिटायर्ड होने के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।शासन की तरफ से जारी आदेश में 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है..इस लिस्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात सूचना सहित कई विभाग का काम देख रहे चर्चित अधिकारी नवनीत सहगल का तबादला है।सहगल को सूचना, खादी और एमएसएमई से हटा कर अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल की जिम्मेदारी दी गई है। संजय प्रसाद को सूचना विभाग के साथ गृह विभाग का प्रभार भी मिला है..
स्वास्थ्य विभाग में तबादले को लेकर चर्चा में आए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को उनके पद से हटाकर उद्योग विभाग में भेज दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पार्थसारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा बनाया गया है।
राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव महेश गुप्ता को उसी पद पर विद्युत विभाग में स्थानांतरित किया गया है..कल्पना अवस्थी राज्यपाल की नई प्रमुख सचिव बनाई गई हैं..माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को आयुष विभाग में स्थानांतरित किया गया है..
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…