दिल्ली में आबकारी नीति पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है..बीजेपी ने इस घोटाले को आम आदमी पार्टी के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है..इस बीच कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से मनीष सिसोदिया को हटाने की मांग की है…और साथ ही शराब घोटाले पर डिबेट करने की चुनौती दी है।
हालांकि कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि यदि उनसे शराब घोटाले पर बात की जाए तो वह शिक्षा की बात करते हैं… शिक्षा में घोटाले की बात करो …वह चिकित्सा की बात करते हैं।
कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार ने शराब माफियाओं के 144 करोड़ रुपये का शराब लाइसेंस शुल्क माफ किया है… जिसकी जांच होनी चाहिए। अजय माकन नें कहा…शराब नीति में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ… जो इनकी सरकार ने किया… और बीजेपी की गुप्त स्वीकृति के साथ हुआ। अब इनके पास कोई जवाब नहीं है। मनीष सिसोदिया की सीबीआई जांच के साथ बीजेपी एमसीडी और डीडीए की भी जांच होनी चाहिए, जिन्होंने दुकानों को बंद नहीं किया। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी बनाई और सत्ता में आए। इसमें पहला स्वराज और भ्रष्टाचार हटाने था। दिल्ली में शराब का जो घोटाला हुआ है, उसमें दोनों चीजें तार-तार हुई हैं। स्वराज की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल नें रिहायशी क्षेत्र में शराब बांटनी शुरू कर दी है।
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…