हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन,पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

 

यूएई में लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान आमने सामने थे.. एशिया कप के इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया.. पाकिस्तान ने भारत को 148 रनों का टारगेट दिया था जिसे आखिरी ओवर में हासिल कर भारत ने जीत दर्ज की.. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। पांड्या ने इससे पहले गेदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए…

इस मैच के हीरों रहे आलराउंडर हार्दिक पांड्या जिन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर एशिया कप 2022 में अपने पहले ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2022 में अपने पहले ग्रुप ए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाया था।

पाकिस्तान के स्कोर पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी पाकिस्तान की तरह खराब रही.. तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी दूसरी गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया..हिटमैन के नाम से मशहूर कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हो गए..आउट आफ फार्म चल रहे विराट कोहली लय में दिखे लेकिन वह भी 35 रन बनाकर आउट हो गए..सूर्य कुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके 18 रन के स्कोर पर नसीम शाह ने उनको भी चलता कर दिया…एक समय 89 के स्कोर पर भारत के 4 विकेट गिर गए थे…उसके बाद पांड्या (नाबाद 33) और जडेजा (35) ने केवल 29 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की। अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे.. नवाज ने पहली गेंद पर जडेजा को बोल्ड कर दिया। इसके बाद पांड्या ने चौथी गेंद पर नवाज को लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

28 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

28 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago