नवीनतम

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडी का होता है दुनिया भर में सम्मान : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ , राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडी का दुनियाभर सम्मान होता है. हार जीत खिलाडी के जीवन का अभिन्न अंग है और हार जाने पर निराश नहीं होना चाहिए. अच्छे खिलाडी को तनाव मुक्त रहना चाहिए.
“ओलम्पिक दिवस कार्यक्रम” को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समय के साथ हर क्षेत्र के बारे में समाज की धारणा में बदलाव आया है. पहले के समय में माता पिता कम खेलने और अधिक पढाई करने की नसीहत देते थे पर आज यह धारणा बदल गई है.

मोदी सरकार ने खेलकूद को दिया है प्रोत्साहन

आज के समय में खेलकूद में भी एक बेहतर भविष्य मौजूद है. अब कहा जाने लगा है कि खेलोगे कूदोगे तो पूरे करोगे अरमान. ये अरमान है देश के लिए मेडल लाने के हैं. पहले देश को प्रतियोगिताओं में मेडल बडी मुश्किल से मिलते थे पर आज भारत के खिलाडी न केवल मेडल ला रहे हैं बल्कि कई खेलों में चैम्पियन भी बन रहे हैं. इसके पीछे मोदी सरकार की खेलों को प्रोत्साहित करने की नीति है. खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिला है. अब प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हर तरह से सम्मान मिल रहा है. मोदी सरकार तो सांसद खेल प्रतियोगिता भी करा रही है.

जीवन में माता और पिता होते हैं पहले गुरु

डा शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में पहला गुरु उसके माता पिता होते हैं. घर के बाहर भी किसी व्यक्ति के जीवन को सवारने का कार्य गुरु अथवा कोच ही करते हैं. इसलिए जीवन में गुरु और कोच का सम्मान अवश्य ही करना चाहिए. खिलाडी को हार जीत की चिन्ता से मुक्त होकर खेल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए. खेल के दौरान मन में एक जज्बा होना चाहिए. मेरी काम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा का उदाहरण देते हुए कहा कि परिस्थिति कितनी भी विषम हो पर उनकी तरह ही समर्पण के साथ खेल पर ध्यान देने से विजय अवश्य ही मिलेगी.

अच्छे खिलाड़ी के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी

उन्होंने खिलाडियों से कहा कि अच्छा खिलाडी बनने के लिए जरूरी है कि वे स्वस्थ रहे और नेक इंसान बने. स्वस्थ वह होगा जिसका पैर गरम , पेट नरम और मस्तिष्क स्वस्थ हो। खिलाडी के लिए आवश्यक है कि वह नियमित व्यायाम करे, संतुलित आहर ले और चिन्ता मुक्त रहे.जो वर्तमान से संतुष्ट है वही श्रेष्ठ है. जो वर्तमान को अच्छा रखता है उसका भविष्य बेहतर होगा.

उत्तर प्रदेश खेल निदेशक ने क्या कहा

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक श्री आर पी सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में हॉकी बैडमिंटन क्रिकेट सहित तमाम खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, अब लखनऊ में खेल प्रशिक्षण के लिए कई केंद्र अच्छा काम कर रहे हैं कार्यक्रम के संयोजक सैयद रफत अब्बास रिजवी थे कार्यक्रम में ओलंपिक महासंघ के जनरल सेक्रेटरी श्री आनंदेश्वर पांडे समाजसेवी मुरलीधर आहूजा प्रवीण गर्ग सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा उनके कोच उपस्थित थे जिन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया .

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

29 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

33 minutes ago