क्राइम

मेडिकल के आर्थोपेडिक विभाग में किशोरी से दुष्कर्म, गुनाह को छिपाने में जुटे रहे डॉक्टर्स, पुलिस की गिरफ्त में अब आरोपी

Meerut news: मेरठ में मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई. इतनी बड़ी घटना की सूचना पुलिस को देने के बजाय अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर घटना को छिपाने ओर मामले को दबाने में जुट रहे. लेकिन परिजनों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, किशोरी का मेडिकल कराया और आरोपी रोहित को उत्तराखंड के काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात ने ये साबित कर दिया कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था राम भरोसे है.

दरअसल, इंचौली थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के घुटने आपस में टकराने की समस्या के बाद मेडिकल में ऑपरेशन किया गया था और वो आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती थी. इस वार्ड में हरिद्वार में टेम्पो पलटने से घायल हुए मोहित का भी इलाज चल रहा था और उसका भाई रोहित देखभाल कर रहा था. आरोप है कि रोहित ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग पुलिस. एसपी सिटी ने एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना कर दी और आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरों का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उधर, घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है कॉलेज प्रबंधन से बात करके मेडिकल कालेज की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी. थाना मेडिकल पुलिस को गस्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है .

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago