प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के लिए उसने दुपट्टे का इस्तेमाल किया।छात्रा की पहचान दिल्ली के झरोंदाकलां निवासी 26 वर्षीय ऋतु के तौर पर की गई है। घटना देर रात 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।बताया जाता है कि मृत छात्रा डिप्रेशन की शिकार थी और वह डिप्रेशन की गोलियां भी ले रही थीं.
पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बता दें ऋतु एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा थी और वर्तमान में वह सफदरजंग अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। आनन फानन में उसे इमरजेंसी वॉर्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर क्राइम टीम को भी बुलाया गया है.
क्राइम टीम को छात्रा की डायरी हाथ लगी जिसमें एक सुसाइड नोट भी मिला है। कमरे के अंदर एंटीडिप्रेसेंट दवा के दो खाली पैकेट भी बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं साथ ही उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लड़की के अन्य साथियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं और लगातार पूछताछ की जा रही है.
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…