सोने के खरीददारों के लिए बढ़िया मौका, अब सस्ते में करें खरीदारी

त्योहारी सीजन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस मौके पर सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद भी सोना फिलहाल 51800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 53400 रुपये प्रति किलो के पास बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई रेट से करीब 5400 और चांदी 26600 रुपये सस्ता बिक रहा है।

सोमवार को सोना  186 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वही पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना  175 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो 891 रुपये महंगा होकर 53363 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 450 रुपये महंगा होकर 52472 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

सोने का ताजा भाव 14 से 24 कैरेट

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 186 रुपया महंगा होकर 50770 रुपये हुआ , 23 कैरेट वाला सोना 186 रुपया महंगा होकर 50567 रुपये हुआ, 22 कैरेट वाला सोना 170 रुपया महंगा होकर 46505 रुपये हुआ, 18 कैरेट वाला सोना 140 रुपया महंगा होकर 38078 रुपये हुआ और 14 कैरेट वाला सोना 109 रुपये महंगा होकर 29701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना 5400 और चांदी 26600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5430 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता मिल रहा है।  बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पहुंच गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 26617 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता बिक रही थी. चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

29 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

54 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

58 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

2 hours ago