नासिक में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत
नासिक- महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां एक बस ट्रक से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे बस में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों में से 12 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 38 लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबरें आ रही हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी. बस सुबह करीब 5 बजे नासिक के पास औरंगाबाद रोड पर पहुंची ही थी कि इसी बीच सामने से आ रही ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई. बस के ट्रक से टकराते ही बस में जोरदार धमाका हुआ और इसे आग की तेज लपटों ने जकड़ लिया. आनन-फानन में बस में बैठे कुछ यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन तब तक 12 लोग जिंदा जल गए चुके थे. बताया जा रहा है कि, ट्रक के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ जिससे बस में आग लगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में हुई भीषण बस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर हैंडल पर लिखा, ” नासिक में बस हादसे से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है. घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
बस हादसे की इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की हैं. इसके अलावा हादसे का शिकार हुए सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने की भी बात कही है.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…
Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…
जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…
Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…
Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…