देश

मुलायम सिंह के लिए सपा कार्यकर्ता की तपस्या, वाराणसी से शुरू की दंडवत प्रणाम यात्रा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके समर्थक जगह-जगह पर दुआएं कर रहे हैं.उनकी स्वास्थ की बेहतरी के लिए वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू वेंटिलेटर में भर्ती हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ती ही जा रही है.  CM  के स्वास्थ के लाभ लिए वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने कठोर व्रत लिया है. उसने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है. शनिवार को सपा कार्यकर्ता  करीब दो किलोमीटर दंडवत प्रणाम कर मंदिर पहुंचा और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य होने की कामना की.

उसने बताया कि सपा संरक्षक के ठीक होने तक वह पहर रोज दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंचेगा. वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर गांव के रहने वाले अजय फौजी ने दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है. उन्होंने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का प्रशंसक बताया है. अजय फौजी ने बताया कि मैंने  संकल्प लिया है, कि जब तक हमारे नेताजी का स्वास्थ  सही नहीं हो जाता हैं, तब तक रोजाना घर से दंडवत प्रणाम करते हुए चौरा माता मंदिर तक जाऊंगा.

देश बचाओ देश बनाओ यात्रा स्थगित

CM  मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण पार्टी ने देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है. वाराणसी जिले में पदयात्रा कैंट उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा में आज से 10  अक्टूबर तक प्रस्तावित थी. सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने पर पदयात्रा शुरू की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago