Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नासिक बस दुर्घटना में 12 जिंदा जले, 38 की हालत नाजुक, PM मोदी ने जताया दुख

नासिक बस दुर्घटना में 12 जिंदा जले, 38 की हालत नाजुक, PM मोदी ने जताया दुख

नासिक में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

नासिक- महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां एक बस ट्रक से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे बस में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों में से 12 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 38 लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबरें आ रही हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

तड़के सुबह हुई सड़क दुर्घटना

बताया जा रहा है कि  यात्रियों से भरी बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी. बस सुबह करीब 5 बजे नासिक के पास औरंगाबाद रोड पर पहुंची ही थी कि इसी बीच सामने से आ रही ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई. बस के ट्रक से टकराते ही बस में जोरदार धमाका हुआ और इसे आग की तेज लपटों ने जकड़ लिया. आनन-फानन में  बस में बैठे कुछ यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन तब तक 12 लोग जिंदा जल गए चुके थे. बताया जा रहा है कि, ट्रक के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ जिससे बस में आग लगी.

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में हुई भीषण बस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर हैंडल पर लिखा, ” नासिक में बस हादसे से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है. घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.



सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

बस हादसे की इस  घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने   पीड़ितों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की हैं. इसके अलावा हादसे का शिकार हुए सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने की भी बात कही है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital