वारंगल में हॉस्टल की 33 छात्राएं गंभीर रूप से बीमार,खाने में निकली मरी हुई छिपकली!

हैदराबाद – तेलंगाना के वारंगल जिले में ज़हरीला खाना खाने से 33 छात्राओं की जान खतरे में पड़ गयी.यहां छात्राओं को हॉस्टल में जो खाना परोसा गया उसमें मरी हुई छिपकली पाई गयी.खबर सामने आते ही प्रशासन के हाथ –पांव फूल गए। ये घटना वर्धन्नापेट के पास आदिवासी बालिका आश्रम हाईस्कूल के छात्रावास की है।खाना खाते ही छात्राओं को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी जिन्हें वारंगल के एमजीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.फिलहाल छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में इलाज करा रही एक लड़की ने कहा कि उसने खाने में एक मरी हुई छिपकली देखी और खाना बंद कर दिया। हालांकि उसने छात्रावास के इंचार्ज को जानकारी दी, लेकिन वह खाने में छिपकली निकलने की बात से इंकार करते रहे.वह उसे हरी मिर्च बता रहे थे। कुछ मिनट बाद, कई छात्रों ने उल्टी शुरू कर दी और पेट में दर्द और दस्त की भी शिकायत की।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने मांग की है कि छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रिफर किया जाए। उन्होंने दावा किया कि 60 छात्राएं बीमार हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार  ने पिछले दो महीनों के दौरान आवासीय स्कूलों में इस तरह की घटनाओं की एक सीरीज पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने में विफल रही है।

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

24 seconds ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

4 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

39 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

40 minutes ago