खत्म नहीं हुआ है कोविड ,भारत में कोरोना वायरस के 4,417 नए मामले दर्ज, 23 मौतें
नई दिल्ली –देशव्यापी टीकाकरण अभियान के बावजूद कोविड का असर कम नहीं हो रहा है।हालांकि कोविड के केसों में पहले के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4,417 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन सोमवार को सामने आए 5,910 मामलों की तुलना में कम है।
बीते 24 घंटे में, कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई। जिससे कोविड से संबंधित राष्ट्रीय मृत्यु दर 5,28,030 हो गई। वहीं 6,032 मरीज महामारी से ठीक भी हुए।
देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,38,86,496 हो गई। जिससे भारत का रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत हो गया।
इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट मामूली रूप से घटकर 1.20 प्रतिशत हो गया, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.06 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 3,67,490 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.77 करोड़ से अधिक हो गई।आपको बता दें कि अभी पिछले ही दिनों विश्व स्वास्थ संगठन के चीफ टेड्रोस ने चेतावनी दी थी कि अभी कोविड पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए लोग लापरवाही बिल्कुल ना बरते,उन्होंने अपील की कि लोग भीड़ से दूर रहें और मास्क का प्रयोग जरूर करें.विश्व स्वास्थ संगठन के मुताबिक कोई भी महामारी एकदम नहीं थमती ,उसे जाने में बहुत वक्त लगता है
–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…