नवीनतम

मुजफ्फरनगर में 5 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, इस जाति में होंगे शामिल

मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के गांव बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था. जहां सहारनपुर जनपद के रहने वाले दो मुस्लिम परिवारों के 5 सदस्यों की एक बार फिर हिंदू धर्म में वापसी करवाई गई. यज्ञ-हवन कर सभी मुस्लिमों हिंदू नाम भी रखे गए. यशवीर आश्रम में यज्ञ-हवन कर सभी लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया. सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई है.

इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के दो मुस्लिम परिवारों के 5 सदस्यों की शुद्धि कराते हुए उनकी फिर से हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है.

इसके जरिए, सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई. सभी लोगों को जनेऊ धारण कराते हुए उनके नए हिंदू नाम भी रखे गए हैं. स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सहारनपुर के रहने वाले दोनों परिवारों ने कुछ लोगों के दबाव में मुस्लिम धर्म को स्वीकार कर लिया था.

धर्म के ठेकेदारों ने उनके आधार कार्ड भी बनवा दिए थे. अब बीजेपी सरकार आने के बाद उनका हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने एक बार फिर हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी. इसके चलते सोमवार को यशवीर आश्रम में सभी की शुद्धि कराकर उन्हें हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago