नवीनतम

गाजियाबाद में महिला संग दरिंदगी, बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंका

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना अंजाम दिया गया है. पुलिस ने बताया कि 5 लोगों ने महिला के साथ 2 दिनों तक रेप किया और फिर उसे बोरी में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे 1महिला बोरी में बंद पड़ी है. इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. और महिला को दिल्ली के जीटीबी (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं पुलिस की माने तो ये प्रॉपर्टी विवाद का मामला है. इस मामले में अब तक चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. दूसरी ओर इस मुद्दे पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सवाल खड़े किए हैं. वहीं इस घटना को लेकर गाजियाबाद SSP को नोटिस जारी किया गया है.

वहीं इस खबर के सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर जीटीबी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में सुधार हुआ है. इस घटना को लेकर स्वाति मालिवाल का कहना है कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी तब उसे 5लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए. 2दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाद उसकों सड़क किनारे बोरी में भरकर फेंक दिया. वहीं महिला अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है. गाजियाबाद में SSP को नोटिस इशू किया है.

वहीं इस घटना को लेकर दूसरी ओर महिला का अपहरण करने के बाद गैंगरेप पर गाजियाबाद के सिटी SP का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि”18 अक्टूबर को, नंदग्राम (UP) पुलिस को  इस घटना कि सूचना मिली कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है. पुलिस उसे अस्पताल ले गई. वह दिल्ली की रहने वाली है और नंदग्राम में अपने भाई के घर आई थी.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago