खेल

अब IPL में दुनिया देखेगी महिलाओं का जलवा,अगले साल होगा पहला सीजन

अब तक तो आप पुरुष क्रिकेटरों को IPL में चौके छक्के मारते और विकेट की गिल्लियां उड़ाते देखते थे,लेकिन अब महिला क्रिकेटर भी IPL में अपना जलवा दिखाएंगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान बीसीसीआई के नए चीफ रोजर बिन्नी की नियुक्ति के साथ-साथ महिला आईपीएल के आयोजन पर  भी मुहर लगा गई.

2023 में खेला जाएगा पहला सीजन

महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 मार्च में खेला जाएगा.  इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी. क्रिकेट फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार मंगलवार को बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी. जानकारी के मुताबिक पहले महिला आईपीएल के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. हर टीम एक दूसरे से 2-2 मैच खेलेगी.

पुरुष आईपीएल के नियमों के ही तर्ज पर प्वांट्स टेबल पर टॉप पर पहुंचने वाली टीम को फाइनल में सीधे एंट्री मिलेगी.जबकि अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल का टिकट लेने के लिए एलिमिनेटर राउंड में एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

5 विदेशी प्लेयर को मिलेगी टीम में जगह

महिला आईपीएल के पहले एडीशन की घोषणा हो चुकी है. अब जल्द ही 20 लीग मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. पुरुष आईपीएल की ही तरह महिला आईपीएल में भी सेम रूल-रेगुलेशन रहेगा. टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 5 टीमों में प्रत्येक टीम में 5 विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह दी जाएंगी. जबकि 6 सदस्य भारत की नेशनल टीम और घरेलू टीम से होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

7 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

11 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

32 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago