Categories: नवीनतम

मोहब्बत, मजहब और घर वापसी… आखिर किस मोड़ पर बदला सब कुछ? आयुष मलिक ने फिर बदला धर्म

Ayush Malik Ghar Wapsi: एक बेटे का फैसला… एक परिवार की बेबसी… और फिर घर वापसी की वो तस्वीर, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश में इस मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया. शामली के रहने वाले आयुष मलिक, जिन्होंने कुछ समय पहले इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया था, अब दोबारा सनातन धर्म में लौट आए हैं. घर वापसी के बाद सामने आए उनके वीडियो में आयुष कहते हैं कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, लेकिन अपने परिवार की तकलीफ और दर्द को देखकर उन्होंने फिर से अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया.

परिवार के मोह में आयुष मलिक ने फिर बदला धर्म

आयुष के पिता देवराज मलिक का कहना है कि उनका बेटा अब वापस अपने परिवार के साथ है. उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी ने सुनियोजित तरीके से आयुष का ब्रेनवॉश किया. उनका दावा है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति पर नजर रखते हुए बेटे को परिवार से दूर करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची गई. आयुष ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से धर्म बदला है वह हिंदू धर्म में ही रहना चाहता है. माता- पिता की तकलीफ देखते हुए मैनें हिंदू धर्म अपनाया है. मैं हिंदू धर्म में ही पैदा हुआ हूं और इसी में बड़ा हुआ हूं.

चांदनी और उसके पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवराज मलिक की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. एफआईआर में परिवार के अन्य सदस्यों और दो अज्ञात मौलवियों के नाम भी शामिल किए गए हैं.

चांदनी के परिवार ने आयुष को धर्म परिवर्तन करने के लिए किया था मजबूर

शिकायत के मुताबिक, आयुष और चांदनी की मुलाकात साल 2018 में एक अस्पताल में हुई थी, जहां आयुष अपने पैर का इलाज कराने पहुंचे थे. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर, आरोप है कि चांदनी के परिवार ने आयुष को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया. वर्ष 2023 में उसे दिल्ली ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नाम मोहम्मद अली रखा गया. जांच के दौरान विवाह प्रमाणपत्र नहीं मिला, लेकिन पुलिस के अनुसार धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने अपनी जीवनशैली और धार्मिक रीति-रिवाजों में बदलाव कर लिया था.

अब आयुष की घर वापसी ने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है. ऐसे में अंतिम सच अदालत और जांच एजेंसियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल, आयुष की घर वापसी से उनका परिवार बेहद खुश है.

यह भी पढ़ें:मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा… वॉल्वो बस और ट्रेलर में खौफनाक भिड़ंत से 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 minute ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

7 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

45 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

45 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago