मोहब्बत, मजहब और घर वापसी… आखिर किस मोड़ पर बदला सब कुछ? आयुष मलिक ने फिर बदला धर्म
शामली के आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद दोबारा सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है और इसका वीडियो भी सामने आया है. परिवार के आरोपों के बीच पुलिस की जांच जारी है, जबकि धर्म परिवर्तन मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
नासिक TCS में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला, 7 कर्मचारी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निदा खान फरार
नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है. इस मामले में 8 कर्मचारियों के नाम आए हैं, जिनमें से 7 गिरफ्तार हो चुके हैं. मास्टरमाइंड मानी जा रही निदा खान फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदला तो खत्म होगा SC का दर्जा! ईसाई पादरी को नहीं मिलेगी SC/ST एक्ट की सुरक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म में जाने पर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है. कोर्ट ने पादरी के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी.
तीन बच्चे जरूरी, घर वापसी तेज करो; लखनऊ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन
लखनऊ में आयोजित 'सामाजिक सद्भाव' बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है. भागवत ने हिंदुओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत देते हुए कहा कि घटती जनसंख्या समाज के अस्तित्व के लिए खतरा है.
धमतरी में बवाल: ईसाई रीति-रिवाज से दफनाया शव, तो भड़क उठे ग्रामीण; गांव में भारी तनाव
छत्तीसगढ़ के धमतरी में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को घर की बाड़ी में दफनाने पर भारी विवाद हो गया है. ईसाई धर्म अपना चुके जलसिंह नेताम के शव को बाहर निकालने की मांग को लेकर ग्रामीण और आदिवासी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर में ‘चंगाई सभा’ पर भारी हंगामा; हिंदू संगठनों का धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने बीच में ही रुकवाया कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तमिलनाडु से आए धर्मगुरुओं की 'चंगाई सभा' को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. हिंदूवादी संगठनों ने इसे धर्मांतरण का प्रयास बताया, जबकि सभा में मौजूद महिलाओं ने पुलिस के सामने ही आयोजकों का बचाव किया.
KGMU यौन शोषण केस में बड़ा खुलासा: धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी सारिक को कोर्ट ने भेजा जेल
केजीएमयू की महिला रेजीडेंट से जुड़े यौन शोषण और कथित धर्मांतरण नेटवर्क मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी डॉ. रमीज के करीबी सारिक खान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. सारिक पीड़िताओं पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाता था.
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा परिवार के बौद्ध धर्मांतरण पर जताई चिंता, राज्य के मुख्य सचिव से मांगा जवाब
हरियाणा के एक जाट परिवार द्वारा परीक्षा से ठीक पहले बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है. सीजेआई सूर्यकांत ने इसे “धोखाधड़ी का नया तरीका” बताते हुए याचिका खारिज कर दी और राज्य के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया.
मिर्जापुर से दिल्ली और फिर दुबई भागने का प्लान! जिम की आड़ में धर्मांतरण के आरोपी इमरान को पुलिस ने ऐसे दबोचा
मिर्जापुर के एक जिम में कथित धर्मांतरण रैकेट का खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी इमरान दिल्ली से पकड़ा गया और अब मिर्जापुर पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
Chhangur Baba: हिंदू युवतियों को ‘फंसाने’ के लिए छांगुर बाबा के भतीजे ने बनाई थी टीम, अब UP ATS ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chhangur Baba: छांगुर के अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उसके भतीजे सबरोज और साले के बेटे शहाबुद्दीन ने आजमगढ़ को ठिकाना बना रखा था. जिन्हें उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है.





