उत्तराखंड में बैकडोर भर्ती के मामले ने तूल पकड़ा,दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

देहरादून – उत्तराखंड यूकेएसएसएससी (UKSSSC) की विश्वसनीयता पर उठे सवालों के बाद देखते हुए सरकार ने आयोग की पांच परीक्षाएं रद कर दी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दोबारा आवेदन करने के लिए फीस नहीं रखी गयी है मुक्त रखा है। यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक से लेकर विधानसभा बैकडोर भर्ती पर उत्तराखंड में बीजेपी सरकार की जमकर अवहेलना हो रही है। सीएम धामी कोई बड़ा एक्शन ले सकते हैं।एसटीएफ की जांच में पता चला है कि भर्तियों में नेताओं और अफसरों की खूब चली जिन्होंने अपने-अपने चहेतों और परिचितों को भर्ती करवाया.इससे पहले उत्तराखंड के एक मंत्री गणेश जोशी खुद इस आयोग को भंग करने की मांग कर चुके हैं.

बीजेपी हाईकमान भी भर्ती घोटाले पर नजर बनाए हुए है. इस बारे में उत्तराखंड सरकार से अपडेट्स लिए जा रहे हैं।  घोटाले पर नाम सामने आने पर हाईकमान ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिल्ली भी तलब किया था, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी पार्टी के आला नेताओं के सामने अपना पक्ष रख चुकी हैं।

कुछ विधायकों ने सीएम धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है.  हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों पर फैसला बीजेपी हाईकमान सीएम धामी की रजामंदी के बाद ही लेगा। पेपर लीक मामले में जहां एसटीएफ जांच कर रही है. तो दूसरी ओर, विधानसभा में बैकडोर भर्ती का मामला सामने आने पर स्पीकर ऋतु खंडूरी ने जांच बैठा दी है.भर्ती घोटाले के बाद उत्तराखंड में सियासी माहौल काफी गरमा गया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां आपस में वार पर पलटवार करने में लगी हुईं हैं. ऐसे में धामी सरकार सख्त एक्शन लेने के मूड में दिखाई दे रही है.

इन कैबिनेट मंत्रियों की कुर्सी जाएगी?

सूत्रों पर यकीन करें तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और चंदन राम दास पर आने वाले दिनो में बीजेपी हाईकमान कुछ सख्त एक्शन ले सकता है. अग्रवाल का नाम बैकडोर भर्ती मामले से जुड़ने के बाद बीजेपी भी बैकफुट पर आ गई है.  जबकि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का भी स्वास्थ्य  किंही कारणों से कुछ खास परफॉरमेंस नहीं दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट की बात मानें तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले सीएम धामी हाईमान की हामी के बाद कुछ एकशन ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

48 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

57 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago