बिहार में बढ़ते अपराधों पर बुरी तरह घिरे नीतीश, सुशील मोदी ने पूछा,क्या यही है जनता राज?

पटना- बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी  का गठबंधन क्या टूटा ,राज्य में कानून व्यवस्था चरमराती दिख रही है.नीतीश कुमार इस मुद्दे पर बुरी तरह घिर चुके हैं और बीजेपी उनसे सवाल पूछ रही है.लेकिन नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाया जा सके.

बीजेपी ने पहले नीतीश के नए मंत्रिमंडल में दागी विधायक कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने का जमकर विरोध किया था. अब बीजेपी के नेताओँ ने बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश कुमार को चारों ओर से घेर लिया है. जहां एक ओर उत्तर-प्रदेश के डिप्टी सीएम केश्व प्रसाद मौर्य ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 2 सांसद जीतने की हैसियत नहीं औऱ बात कर रहे है देश के प्रधानमंत्री बनने की. वहीं बिहार में बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था पर जोरदार निशाना साधा है.

नीतीश कुमार ने बीजेपी से पूछा था बताइए बिहार में कहां जंगल राज है. यहां जनता राज है. नीतीश के इस बयान का करारा जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि, राजधानी पटना में थाने में घुसकर भीड़ पुलिस की पिटाई करती है और पुलिस उपाधीक्षक को धमकी दी जाती है, क्या यही जनता राज है? सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जीबाग के लोगों ने घेरकर रखा है. क्या यही जनता राज है ?  उन्होंने पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पटना के पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इतना ही नहीं शुक्रवार को अनवर अहमद ने खुद थाने में जाकर पुलिस के साथ गालीगलौच की. कुछ देर बाद उनके बेटा अफसार अहमद भी थाने पहुंच गए और पुलिस को धमकी दी कि “तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा. इस बात से बिहार कि पुलिस इतना डर गई कि उसने अनवर अहमद को थाने से छोड़ दिया.

लालू के ‘कबाब मंत्री’ को पुलिस ने  छोड़ दिया

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अपने इस वीडियो में कहा  कि,  लालू के ‘कबाब मंत्री’ को पुलिस ने पीरबहोर थाने से छोड़ दिया. अनवर अहमद वही हैं जिन्हें लालू प्रसाद ने राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनीत किया था. अनवर अहमद बिहार को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन थे, जिनका काम था लालू प्रसाद के काले धन को सफेद करना था.

—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

8 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

8 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

57 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago