नवीनतम

बेगूसराय सदर अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत: न एम्बुलेंस मिली न शव वाहन, आखिर कब सुधरेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था?

रविशंकर शर्मा/बिहार


Snake Bite Death Begusarai: बिहार के सदर अस्पताल (Begusarai Sadar Hospital) की बड़ी लापरवाही के कारण सर्पदंश से मृत 22 वर्षीय युवक के शव को ले जाने के लिए गरीब परिवार को सरकारी एंबुलेंस तक नहीं मिली. घंटों अस्पताल में भटकने के बाद, परिजनों को ₹2500 का कर्ज लेकर प्राइवेट वाहन से शव को घर ले जाना पड़ा.

बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव के 22 वर्षीय रामजी शर्मा की रात में सांप काटने से मौत हो गई. परिजन पहले झाड़-फूंक में उलझे रहे, बाद में हालत बिगड़ने पर बेगूसराय सदर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से कोई सरकारी एंबुलेंस नहीं मिला. जिसके बाद मजबूरन गरीब परिवार ने ₹2500 का कर्ज लेकर प्राइवेट गाड़ी करनी पड़ी.

तीन घंटे तक झाड़-फूंक के कारण मौत

यह दर्दनाक मामला बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव का है. यहां बौनु शर्मा का 22 वर्षीय बेटा रामजी शर्मा रात में पत्नी-बच्चों के साथ चारपाई पर सोया था, तभी सांप ने उसे डस लिया. अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उसे ओझा के पास ले गए, जहां करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक चलती रही और उसकी हालत बिगड़ती चली गई.

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित

आखिरकार परिजन उसे बलिया PHC ले गए, जहां से उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा दाग

असली संघर्ष पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुआ. शव को गांव ले जाने के लिए कोई सरकारी सहायता नहीं मिली. परिजनों का आरोप है कि सरकारी दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और जमीन पर गरीबों को दर-दर भटकना पड़ता है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा दाग लगा दिया है (Government Ambulance Negligence).

यह भी पढ़ें:  भारतीयों का अनोखा ‘रूफटॉप स्लीपिंग फेस्टिवल’ देखकर चकराया विदेशियों का दिमाग! देखें वायरल वीडियो

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

10 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

17 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

27 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago