इंडिगो द्वारा संचालित, लखनऊ-श्रीनगर उड़ान प्रतिदिन प्रस्थान करेगी और आगमन सोमवार से शनिवार को होगी
लखनऊ, 28 मार्च 2025: चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय (सीसीएसआई) एयरपोर्ट, जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है, श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान के साथ अपने 33वें गंतव्य को 30 मार्च 2025 से जोड़ेगी. उड़ान का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा. यह उड़ान श्रीनगर के लिए प्रतिदिन प्रस्थान करेगी और इसका आगमन लखनऊ में सोमवार से शनिवार को होगा. एयरलाइन इस मार्ग पर 186 सीटों वाले एयरबस ए 320 हवाई जहाज से संचालन करेगी.
यह नया मार्ग पूर्व के वेनिस के तौर पर पहचाने जाने वाले श्रीनगर की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान सीसीएसआई एयरपोर्ट की उत्तर प्रदेश की राजधानी और अन्य शहरों से कनेक्टिविटी प्रदान करने की प्रतिबद्धता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है.
उड़ान अनुसूची
लखनऊ (LKO) – श्रीनगर (SXR) – प्रस्थान 05:20 बजे – आगमन 07:15 बजे – प्रतिदिन
श्रीनगर (SXR) – लखनऊ (LKO) – प्रस्थान 17:50 बजे – 19:40 बजे – सोमवार से शनिवार
वर्ष 2024-25 में, CCSIA ने भोपाल, अलीगढ़, आज़मगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती, भुवनेश्वर, झारसुगुड़ा और मोपा (उत्तर गोवा) सहित नौ घरेलू गंतव्यों के साथ-साथ रास अल खैमाह, कुआला लंपुर, बैंकॉक जैसे अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए नई उड़ानें जोड़ीं. मस्कट और दम्मम के लिए उड़ानों में वृद्धि हुई है. इस वर्ष हवाई अड्डे ने लखनऊ से परिचालन करने वाली एयरलाइनों की सूची में एक नई एयरलाइन, एयर एशिया मलेशिया को जोड़ा है.
वर्तमान में, CCSI हवाई अड्डा प्रतिदिन औसतन 20,500 यात्रियों का प्रबंधन करता है और 136 से अधिक उड़ानो का संचालन करता है. 2024-25 के पहले नौ महीनों में, सीसीएसआईए ने 5.21 मिलियन से अधिक यात्रियों का आवागमन दर्ज किया था और लगभग 39,000 एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) का सर्वकालिक उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज किया था.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…