नवीनतम

सुजानगढ़ में अनावरण बना सियासी रणक्षेत्र, पट्टिका विवाद पर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में बुधवार (15अप्रैल) को एक विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान माहौल अचानक पूरी तरह बदल गया. एन. के. लोहिया स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था और उसी दौरान विकास कार्यों का अनावरण भी किया जा रहा था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य और उत्सव जैसा लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में वहां राजनीतिक तनाव ने माहौल को बिगाड़ दिया.

पट्टिका को लेकर शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब अनावरण के लिए लगाई गई पट्टिका पर स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज मेघवाल का नाम नहीं था. साथ ही, आरोप यह भी लगा कि उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित तक नहीं किया गया. इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना था कि जब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को ही नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह विकास कार्यों के नाम पर राजनीतिक भेदभाव जैसा लगता है.

नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा कुछ ही देर में सड़कों पर उतर आया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अनावरण पट्टिका को तोड़ दिया. इसी बीच स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई जब उन्होंने चूरू विधायक हरलाल सहारण की गाड़ी को भी रोक लिया. यह पूरा घटनाक्रम रात करीब 9:45 बजे के आसपास हुआ, जब स्टेडियम में बीजेपी के जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ और नेता कमल दाधीच समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

माहौल तेजी से तनावपूर्ण होता देख वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को तुरंत बीच-बचाव करना पड़ा. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने की कोशिश की और हालात को काबू में किया.

इस पूरी घटना के बाद सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. जहां एक तरफ इसे विकास कार्यों के कार्यक्रम में जानबूझकर की गई अनदेखी बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे अनुशासनहीनता और कार्यक्रम को बाधित करने की घटना कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कल शाम 4 बजे होगा ‘अग्निपरीक्षा’ का असली फैसला: क्या महिलाओं को मिल पाएगा आरक्षण? लोकसभा में बहुमत के आंकड़े पर फंसा पेंच

-भारत एक्सप्रेस


नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

11 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

37 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago