Tej Pratap Yadav Birthday Feast
Tej Pratap Yadav Birthday Feast: आज 16 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद व परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर तेज प्रताप भोज का भी आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी फॉलोअर्स को भोज में आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि आज शाम 6 बजे से उनका जन्मदिन मनाया जाएगा.
तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर भोज का लोकेशन भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन के मौके पर सभी लोग आमंत्रित हैं. सभी हार्डिंग रोड पर 42 नंबर आवास में आ जाएं.
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सभी से घर पर चूल्हा जलाने से भी मना किया है. उन्होंने कहा कि उनके सभी चाहने वाले फटाफट आ जाएं. यहां पर भोजन की व्यवस्था है, कोई भी घर में चूल्हा नहीं जलाएगा. गर्मी का सीजन है इसलिए जूस-वूस भी पिलाया जाएगा.
बता दें कि, तेज प्रताप यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके और अनुष्का यादव की तस्वीर डाली गई थी, जिसमें बताया गया था कि वो और अनुष्का लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें भी डाली गई थीं. जिसके बाद इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में बवाल मचा दिया. मामला बढ़ता देख, लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को 25 मई 2025 को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया. साथ ही लालू परिवार से सारे संबंध खत्म करने की भी बात कही गई.
जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक राह चुन ली और जनशक्ति जनता दल का निर्माण किया.
हालांकि कुछ दिनों पहले तेज प्रताप और उनके भतीजे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे के साथ खेलते दिख रहे थे. इस वीडियो को तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था कि पापा का गर्व होता है और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत है.
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…