अमेरिका में दिए बयान पर BJP ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है (इमेज-IANS)
Rahul Gandhi At Columbia University: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए एक बयान पर भारत में सियासी घमासान शुरू हो गया है. कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘आर्थिक आपदा’ की ओर बढ़ता बताया. उन्होंने देश में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर भी सवाल उठाए. राहुल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. BJP ने उन पर विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है.
राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मंगलवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने उनसे भारत के युवाओं से जुड़ा सवाल पूछा. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है. उनके मुताबिक, देश में बेरोजगारी की बड़ी समस्या है और शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि देश के कुछ युवा मौजूदा हालात को लेकर निराश हैं. इनमें ऐसे युवा भी शामिल हैं, जो मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं और जिन्होंने औपचारिक शिक्षा हासिल की है. उनके मुताबिक, युवाओं में निराशा की बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल नजर नहीं आ रहा है.
इसी बातचीत में राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘वोट चोरी’ का आरोप दोहराया. उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2024 में वोट देने के योग्य 14 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए.
राहुल ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में चुनाव को वैध कैसे माना जा सकता है. उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था में सुधार जरूरी है और विपक्ष के पास चुनावी धांधली के पुख्ता सबूत हैं.
राहुल गांधी के बयानों पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल को ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा का लीडर’ बताया.
प्रदीप भंडारी ने लिखा,
भारत की तरक्की और लोकतंत्र के प्रति राहुल गांधी की नफरत की वजह से वह विदेश जाते ही देश के बारे में बुरा-भला बोलने लगते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक मानती है और भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती है, वहीं राहुल गांधी देश को ‘आर्थिक आपदा’ की ओर बढ़ता बता रहे हैं.
Azam Khan ED Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली…
Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…
CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…
Sonia Gandhi Voter List Case: सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले 1980 की…