नवीनतम

पूरे हिंदुस्तान में 20 से 30 मई के बीच ‘जय हिंद सभा’ आयोजित करेगी कांग्रेस पार्टी, वेणुगोपाल ने बताई अहमियत

Jai Hind Sabha by Congress: कांग्रेस (INC) ने घोषणा की है कि वह देश भर में 20 से 30 मई के बीच ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन करेगी. इस पहल का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता, बलिदान और सफलता को सम्मानित करना है. कांग्रेस का कहना है कि यह सभाएं न केवल श्रद्धांजलि होंगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर करने का माध्यम भी बनेंगी.

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने X पर जानकारी साझा कर बताया कि इन सभाओं में पूर्व सैनिक, सेना के दिग्गज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आम नागरिक भाग लेंगे. ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से दिल्ली, बाड़मेर, शिमला, हल्द्वानी, पटना, जबलपुर, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पठानकोट शामिल हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि हाल के वर्षों में सुरक्षा में गंभीर चूक हुई हैं और सरकार ने अमेरिका की हमारे आंतरिक सुरक्षा मामलों में बढ़ती भागीदारी पर चुप्पी साध रखी है, जो चिंता का विषय है.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह सभाएं केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने और नागरिकों को देश की सुरक्षा नीति पर सोचने को प्रेरित करने का एक प्रयास हैं.

देखने की बात यह होगी कि यह सभाएं जनता के बीच कितना प्रभाव छोड़ती हैं और क्या कांग्रेस इस माध्यम से सुरक्षा और विदेश नीति पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर पाती है या नहीं .

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

20 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

41 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago