दुनिया

पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार शाम पंजाब प्रांत के सियालकोट स्थित आर्मी कैंप का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात की. शरीफ का यह कार्यक्रम पाकिस्तानी रक्षा बलों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता था. लेकिन स्थान, माहौल और पृष्ठभूमि का चुनाव उनके लिए ‘शर्मनाक और अपमानजनक’ साबित हुआ.

शहबाज शरीफ का पाकिस्तानी सैनिकों के पास पहुंचना और उन्हें संबोधित करने के माध्यम से दुनिया को संदेश देने के तरीके को ‘भारतीय पीएम की नकल’ के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब एयरबेस पहुंचे थे, तो उससे भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूती मिली. उनके संबोधन से निकले संदेश ने दुनिया पर असर डाला था, लेकिन इसी कार्यक्रम की नकल कर पहुंचे शहबाज अपनी सेना की जग हंसाई करा बैठे. पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुई हानि को छुपाने में पूरी तरह विफल रहा.

पीएम के दौरै ने झूठलाया पाक का दावा

भारत ने 10 मई की सुबह पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर हमला किया था. पाकिस्तान ने नुकसान के सच को छुपाया और भारतीय जेट विमानों को मार गिराने का झूठा दावा किया. पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के एक जवान को पकड़ने का भी दावा किया, जिसे भारत सरकार ने नकार दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब स्थित एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के दावे को झूठा साबित कर दिया था. यह वही ‘आदमपुर एयरबेस’ है जिसे पाकिस्तानी सेना नष्ट करने का दावा कर रही थी.

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था और भारत की प्रसिद्ध वायु रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमानों की पृष्ठभूमि में सैनिकों से मुलाकात की थी. वहीं शहबाज शरीफ ने अपने सैनिकों से सुनसान जगह पर बातचीत की, जहां कुछ टैंक और विमान दूर खड़े थे.

भारतीय हमले ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया

दोनों देशों के पीएमओ ने अपने-अपने प्रधानमंत्रियों की सैनिकों को संबोधित करते हुए तस्वीर साझा की है, जिससे यह साबित हो रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. उसके एयरबेस और एयरफील्ड को भी भारी नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान के पीएमओ ने शहबाज शरीफ की सैनिकों के साथ तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी हवाई पट्टी या रनवे की नहीं, जिससे यह पता चलता है कि भारतीय हमलों में उनके हवाई क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है. एकमात्र प्रमुख तस्वीर शहबाज शरीफ की थी, जो सुनसान मैदान में सेना के टैंक पर खड़े होकर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदमपुर एयरबेस से जो तस्वीर आई थी, उसने दुनिया को साफ और स्पष्ट संकेत दे दिया था. पीएम की एस-400 डिफेंस सिस्टम और मिग-29 के साथ आई तस्वीरों ने भारतीय वायुसेना की ताकत का एहसास दुनिया को कराया था. हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस विमान भी उतरा, जो पाकिस्तान के एयरबेस तबाह करने के वादे को झूठा साबित करता है और पाकिस्तान की नाटकीयता और आडंबरपूर्ण बयानबाजी को उजागर करता है.

अमेरिकी अखबार ने नुकसान की पुष्टि की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरबेस से दमदार भाषण दिया था. उन्होंने कहा था- “जब हमारे सैनिक ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हैं, तो दुश्मन डर से कांप उठता है. बहादुर जवानों को सलाम करता हूं और दुश्मनों को यह कहता हूं कि ‘घर में घुस के मारेंगे.’” ये संदेश स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के लिए था. भारतीय सेना के सामने 10 मई को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई अड्डों को जो नुकसान पहुंचाया था, उसकी खबरें दो अमेरिकी दैनिक अखबारों – द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट में भी छपी थीं.


ये भी पढ़ें: “मैं आपकी उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर दिया”, जवानों को संबोधित करते हुए बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हमीरपुर में महिलाकर्मी ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जड़े पांच थप्पड़, लगाए अश्लील बातों का आरोप

हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…

5 minutes ago

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

35 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

48 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

57 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

1 hour ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

1 hour ago