दिल्ली में अपराधी बेखौफ, मंगोलपुरी में तीन भाइयों को छुरा घोंपा,पुलिस ने किया केस दर्ज

नई दिल्ली  – राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं.वारदात दिल्ली मंगोलपुरी इलाके की है.यहां शुक्रवार शाम बदमाशों के एक समूह ने तीन भाइयों को छुरा घोंप दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई. उसी दिन बदमाशों ने  दो अन्य लोगों पर भी हमला किया. पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.पहली घटना में, बाइक को टक्कर मारने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को जान से मार डाला। जबकि दूसरी घटना में वे अपने दुश्मन को मारना चाहते थे, लेकिन जब वे नहीं मिले, तो उन्होंने दो व्यक्तियों पर हमला किया. बताया जा रहा है कि वे उनके दुश्मन के जानने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक उन्हें घटना के बारे में शाम 4:36 पर एक फोन आया। मंगोलपुरी के ब्लॉक में तीन लोगों को चाकू मार दिया गया है. घायलों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में हुई है. उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. जहां अरमान को मृत घोषित कर दिया गया. फरदीन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

फरदीन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2:15 पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी टक्कर शाहरुख नाम के युवक की बाइक से हो गई. इसके बाद उसका शाहरुख और उसके सहयोगी शाहबीर से विवाद हो गया.उसने आगे बताया, “मेरे भाई मोंटी ने शाहरुख के साथ मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का फैसला किया. मोंटी अपने चचेरे भाई अरमान के साथ शाहरुख से मिलने गया .जहां तीखी बहस शुरू हो गई। शाहरुख और शाहबीर ने अपने सहयोगियों से चाकू लाने और तीनों भाइयों को खत्म करने के लिए कहा.इसके बाद उन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

बाद में यही बदमाश अपने एक दुश्मन से बदला लेने के लिए मंगोलपुरी के ओ ब्लॉक गए, जिसने कुछ दिन पहले उनके एक भाई की पिटाई की थी। उन्हें वहां दो लड़के अनुराग और रवि मिले. बदमाशों ने उनसे मैथी के बारे में पूछा, जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने उन दो लड़कों को चाकू मार दिया. अनुराग को गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, “शाहरुख और दो अन्य आरोपियों सैफ और विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

2 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

11 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

21 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

29 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago