नवीनतम

Crime: आफताब ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, हर रोज ठिकाने लगाता रहा, लिव इन में खौफनाक कत्ल

देश की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक लव जिहाद का मामला सामने आया है. जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. महरौली थाना पुलिस ने करीब 6 महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है. जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई. दरअसल, पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका नाम आफताब है. वो अभी 5 दिनों तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा.

शादी बनी विवाद की वजह

मामला आफताब और श्रद्धा के बीच लव स्टोरी का था. लेकिन इस लव स्टोरी अंत एक खौफनाक तरीके से हुआ. इन दोनों की दोस्ती एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई. लेकिन इन दोनों की शादी का परिवार ने विरोध किया तो ये दोनों भागकर दिल्ली आ गए. जिसके बाद काफी दिनों तक महरौली के एक फ्लैट में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे. दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था. लेकिन शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. क्योंकि श्रद्धा लगातार आफताब पर शादी का दवाब बानने लगी थी. जिसको लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया है. और एक दिन आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. उसने क्रूरता की हद पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और दिल्ली में कई दिनों तक फेंकता रहा.

परिजनों को हुआ था शक

लड़की का जब घरवालों से झगड़ा हुआ तो, लड़की के घरवाले सोशल मीडिया पर उसकी जानकारी लेने लगे. लेकिन अचानक श्रद्धा का सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया. जिसके बाद लड़की के घर वालों को शक हुआ और लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे. बेटी के नहीं मिलने पर घरवालों ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई.

आफताब ने पुलिस को किया बताया

आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा की हत्या मई के महीने में की गई थी. आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे. आरोपी ने लाश के टुकड़ों को रखने के लिए अपने घर में एक बड़ा फ्रिज भी खरीदकर लाया. जिसके बाद वो 18 दिनों तक रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था.

वहीं, मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मामले में ट्वीट किया है.

Also Read:

Shraddha Murder Case: आफताब ने छोटी आरी से किए थे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े, Google पर खोजा- खून कैसे साफ करें

 

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

57 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

13 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

37 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

59 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago