दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन है उनका हमसफर

Naomi Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन की शादी पीटर नील होने वाली है. पीटर नील लॉ ग्रेजुएट हैं. नाओमी की शादी वाइट हाउस के साउथ लॉन में होगी. यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रपति की पोती की यहां शादी होने वाली है. नाओमी के होने वाले पति एक समय में वाइट हाउस में ही काम किया करते थे.

चार साल से रिलेशनशिप में हैं नाओमी और पीटर

निओमी राष्ट्रपित बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की बेटी हैं, जो अभी 28 साल की हैं. पीटर नील और नाओमी करीब चार साल से साथ हैं. निओमी एक वकील हैं, जबकि पीटर ने हाल ही में वकालत की पढ़ाई की है. पीटर पेंसिल्वेनिया लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट हैं. बताया जा रहा है कि उनकी 2018 में मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों साथ है. पीटर नील ने 2021 में निओमी को प्रपोज किया था.

शनिवार को होगी शादी

इसी शनिवार को नाओमी और पीटर नील की शादी व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर होगी. ये भी पहली बार होगा जब व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर किसी की शादी होगी. ये व्हाइट हाउस में होने वाली 10वीं शादी होगी जो आधिकारिक तौर पर डॉक्यूमेंट की जाएगी. अब तक व्हाइट हाउस में कुल 18 शादियां हो चुकी हैं.

कौन हैं पीटर नील?

पीटर नील का जन्म 17 अप्रैल 1997 में कैलीफॉर्निया के लॉज एंजलेस में हुआ था. लेकिन, उनका परिवार जैक्सन होल में आके रहने लगा. उन्होंने यहीं से ही पढ़ाई की थी. नील तीन भाई-बहन हैं, लेकिन उनके एक भाई की रोलर स्कीइंग एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी. उनकी मां एक लेखिका हैं, जिन्होंने दो किताब भी लिखी हैं.

वाइट हाउस में काम कर चुके हैं पीटर

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में पीटर नील ने वाइट हाउस में काम किया था. पीटर नील 2015 में वाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर कार्यरत थे. इसके साथ ही उन्होंने फाइनेंस इंटर्न के तौर पर Hillary for America में भी काम किया है. उन्होंने Magna cum laud के साथ ग्रेजुएशन की है यानी उन्होंने ग्रेट ऑनर के साथ काम किया है. इसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएशन की है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

24 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

29 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

33 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

41 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

59 minutes ago