नवीनतम

बुधवार को करें गणपति का यह उपाय, होंगे मालामाल

Dharma Karma: माता पार्वती और शंकर जी के पुत्र गणेश जी न केवल विघ्नहर्ता हैं, बल्कि प्रसन्न होने पर व्यक्ति की किस्मत भी संवार देते हैं और वह रातो रात कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच जाता है.

जीवन में कई तरह के उतार-चढाव आते रहते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि आगे का रास्ता ही नजर नहीं आता और हम हार मान कर बैठ जाते हैं. लेकिन ऐसे समय में अगर विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा दृष्टि हम पर पड़ जाए तो हमारे सारे संकट दूर हो सकते हैं. वे हमारी सभी बाधाओं को हर लेते हैं और माता लक्ष्मी के साथ पूजे जाने के कारण बिन मांगे ही छप्पर फाड़ के देते हैं. धार्मिक ग्रंथों में भी उन्हें सुख और समृद्धि का देवता बताया गया है. ज्योतिष के अनुसार हफ्ते के सात दिनों में बुधवार को गणेश जी का दिन माना गया है. इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय बेहद ही कारगर हैं.

बुधवार को करें ये उपाय

अगर आप चल रही परेशानियों और आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं तो यह उपाय बेहद ही कारगर है. गणेश जी को कई नामों से जाना जाता है. इनमें से इनके 12 नामों का विशेष तौर पर महत्व है. जिनका निरंतर स्मरण करने से व्यक्ति विषम से विषम परिस्थितियों से भी बाहर निकल आता है. गणेश जी के इन 12 नामों की महिमा का उल्लेख कई जगहों पर मिलता है. ये 12 नाम हैं-
(1) एकदंत, (2) सुमुख, (3) कपिल, (4) लंबोदर, (5) गजकर्णक, (6) विकट, (7) विघ्ननाशक, (8) विनायक, (9) गणाध्यक्ष, (10) धूम्रकेतु, (11) गजानन, (12) भालचंद्र

जानें इन नामों से जुड़े उपाय को

इन नामों से जुड़ी मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाएं. वहां पर गणेश जी के दर्शनों के उपरांत उन्हें गुड़ और गाय के घी का भोग पूरे भक्ति भाव से अर्पित करें. इसके बाद आसन बिछाते हुए वहीं पर उनके सम्मुख बैठ जाएं. फिर अपने मन को पूरी तरह शांत करने के बाद गणेश जी का ध्यान करते हुए उनके इन 12 नामों का 108 बार जाप करें. इस विधि को कुछ बुधवार तक निरंतर करते रहें. धीरे-धीरे गणेश जी की कृपा होने पर आपके सभी कष्ट दूर होने लगेंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी. गणेश जी अगर आप से प्रसन्न हो गए तो माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी.

– भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

13 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

17 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

18 minutes ago

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

42 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

1 hour ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

1 hour ago