नवीनतम

IPL 2023: रिटेंशन के बाद किस टीम के पास बचा ज्यादा पैसा, जानिए MI-CSK के पर्स में हैं कितने करोड़

आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाईजी टीमों ने 15 नवंबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. टीमों ने दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है. वहीं कुछ फ्रेंचाईजीस ने कई खिलाड़ियों को IPL के 16वें सीजन के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग  की तैयरियां जोरो पर है. अपने फेवरेट खिलाड़ियों को टीम ने रिटेने किया है. वहीं  कई खिलाड़ियों की अपनी पुरानी टीमों से छुट्टी हो गई है. दिसंबर में IPL की टीमें अपने पसंद के खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाएंगी. कई खिलाड़ियों को टीम में रिटेन करने के बाद फ्रेंचाईजी टीमों के पास निलामी में बोली लगाने के लिए कितने पैसे बचे हैं. साथ ही वो कौन सी ऐसी टीम है जिसके पास अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं. यह सब जानकारी आपकों हम देंगे.

किस टीम के पास बचा ज्यादा पैसा

आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पिछले सीजन में भी आईपीएल में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था. आईपीएल में शामिल 2 नई टीम गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स  समेत सभी 10 टीमों के पास बची राशि की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है.

1. गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़
2. राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़
3. लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़
5. दिल्ली कैपिटल्स- 45 करोड़
6. पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़
7. कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़
8. सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़
9. चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़
10 मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़

 

 

सनराइजर्स हैदराबद के पास सबसे ज्यादा पैसे

ताजा जानकारी के मुताबिक आईपीएल की फ्रेंचाईजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के वॉलेट में सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं.  हैदराबाद की टीम ने कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है. SRH से रिलीज हुए खिलड़ीयों में से सबसे ज्यादा कीमत केन विलियमसन 14 करोड़ और निकोलस पूरन 10.75 करोड़ रुपये की थी. दोनों खिलाड़ियों के जाने के बाद टीम मैनेजमेंट के पास 25 करोड़ फ्री हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास अब 42.25 करोड़ रुपये बचे हैं.

वहीं 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के पास 20.55 करोड़ और 4 बार IPL  ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 20.45 करोड़ रुपये बचे हैं.दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों के खातों में  5 करोड़ और जोड़ दिए जाएंगे. अभी तक टीमों का कुल बजट 90 करोड़ का होता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 95 करोड़ का कर दिया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

4 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

5 hours ago