नवीनतम

Video: फीस न मिलने से बच्चों को दिनभर धूप में खड़ा रखा, रोते रहे मासूम, BJP सांसद बोले- मानवता न भूलें प्राइवेट स्कूल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक सिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है.  एक रोते हुए बच्चों का दर्दभरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक निजी स्कूल प्रबंधन ने एक महीने की फीस न जमा होने पर करीब 12 बच्चों को दिनभर स्कूल में खड़ा रखा. उन्हें अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं देने दी. बच्चे खड़े-खड़े रोते रहे,बिलखते रहे,पर किसी ने भी उनकी नहीं सुनी. अब इन रोते हुए बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं इस घटना को लेकर SDM  ने जांच के आदेश दिए हैं.

बच्चों को रोता देख नहीं पसीजा दिल

ये घटना उन्नाव जिले की है. यहां के कस्बा टोला में एक निजी स्कूल है. आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने 12 बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में इसलिए नहीं बैठने दिया, क्योंकि उनकी 1 महीने की फीस जमा नहीं हुई थी.  स्कूल प्रबंधन की ज्यादती यहीं नहीं थमी. बच्चों को पूरे दिन स्कूल में खड़ा रखा. बच्चे भूखे-प्यासे रोते रहे. बच्चों ने स्कूल टीचर से कहा कि पापा आज फीस लेकर आएंगे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की एक नहीं सुनी.

BJP सांसद वरुण गांधी का ट्वीट

वहीं BJP सांसद वरुण गांधी ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया. साथ में लिखा, ‘इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं, जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है. आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने, यह हर जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है. निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है.

वहीं स्कूल से बाहर निकले रोते हुए बच्चों को देख लोगों के होश उड़ गए. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने एक बच्ची से पूछा कि आप रो क्यों रहे हो. तब बच्ची ने बताया कि स्कूल वालों ने फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा नहीं देने दी. स्कूल में खड़ा रखा. व्यक्ति ने बच्चों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

बीएसए ने जांच के आदेश दिये

घटना की जानकारी होने के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं सके. वहीं SDM उदित नारायण सेंगर ने बताया कि अभी उनके पास कोई पीड़ित शिकायत लेकर नहीं आया है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं BSA संजय तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago