नवीनतम

कानपुर में डेंगू से हुई पहली मौत, 72 संक्रमित मिले, 10 एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश में में डेंगू ने पांव पसार लिए हैं.तमाम शहरों से डेंगू फैलने की खबरें आ रही हैं.डेंगू का एक मामला कानपुर से सामने आया है. जहां सिंधी कॉलोनी की रहने वाली हृदया मदनानी की रविवार को मौत हो गई है.वहीं आपकों बता दें कि निजी पैथोलॉजी से उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी. इसके साथ ही उन्हें लीवर की बीमारी भी थी. वहीं, उर्सला की लैब से 7 रोगियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है.

इन रोगियों में से 1 रोगी नगर का है, और 3 रोगी उन्नाव के रहने वाले है, वहीं 1रोगी फतेहपुर तो  1 रोगी औरैया और 1 रोगी कबरई (महोबा) का रहने वाला है. इस साल अब तक 72 रोगी डेंगू संक्रमित मिले हैं.  अभी तक डेंगू के 10 एक्टिव केस सामने आये है, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर निजी अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के लिए चेतावनी दी है.

इसके साथ ही डेंगू रोगियों के लिए हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं. CMO डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि निजी पैथोलॉजी ने अभी हृदया की रिपोर्ट भेजी नहीं है. इस संबंध में पूरी रिर्पोट लेंगे. जनवरी से अब तक 72 रोगी डेंगू संक्रमित मिले हैं. इस वक्त 10 एक्टिव केस सामने आये है. डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद डेंगू के संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है. सबसे अधिक डेंगू पॉजिटिव नगरीय क्षेत्रों में मिले हैं. 72 रोगियों में 62 संक्रमित नगरीय क्षेत्र के हैं. 10 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं. जिन क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मिले हैं, वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

3 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

6 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

22 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

46 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

54 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago