बिहार में बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस बयान पर गुरुवार को पलटवार किया जिसमें उन्होंने राज्य की नीतीश कुमार की सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता घोटाले में जेल गए हैं, तेजस्वी ने घोटाला किया है. बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है कि “किसके पिता कितने दिन जेल में रहकर आए हैं”.
पटना के सिविल कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे अनन्त सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि उनके पिता भ्रष्टाचार में जेल गए हैं, कोई दूसरा आदमी थोड़े ही गया है. हाल ही में जेल से बाहर आए सिंह ने कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति में रहेंगे. उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात कही. सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक वही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और किसी दूसरे की कुछ नहीं चलेगी.
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर दिए गए बयान पर पूर्व विधायक ने कहा, “उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है. बेवजह के लोग बेकार की बातें किया करते है, मुझे यह सब नहीं सुनना है, जिसे सुनना है सुनें.” उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद को अगले विधानसभा चुनाव में सात से आठ सीटें ही आएंगी.
बता दें कि पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे. इस मुलाकात के बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह 2025 के चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे. बाहुबली नेता 16 अगस्त को जेल से रिहा हुए हैं.
ये भी पढ़ें- तेलंगाना CM के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, पूछा- क्या एक संवैधानिक पदाधिकारी को ऐसा कहना चाहिए?
-भारत एक्सप्रेस
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…