Categories: नवीनतम

ग्रुप ऑफ हज सोशल वर्क ऑर्गेनाइजेशन ने हाजी मुहम्मद इरफ़ान अहमद को विशेष पुरस्कार से किया सम्मानित

ग्रुप ऑफ हज सोशल वर्क ऑर्गेनाइजेशन (पंजीकृत) ने भारत सरकार के अधीन सेंट्रल वक्फ काउंसिल, हज कमेटी ऑफ इंडिया और रेलवे मंत्रालय की पीएसी कमेटी में रहते हुए राजनीतिक, सामाजिक एवं उनकी राष्ट्रीय सेवाओं के लिए एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया तथा अखिल भारतीय हज समिति के सदस्य के रूप में उनकी खिदमात की बहुत सराहना की गई.

बता दें कि अल्हाज मुहम्मद इरफान अहमद को न केवल दिल्ली में, बल्कि देशभर के दर्जनों सामाजिक तथा कल्याणकारी सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए पुरस्कार, शील्ड और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता रहा है.

दरअसल बीते दिन पुरानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रुप ऑफ हज सोशल वर्क ऑर्गेनाइजेशन (पंजीकृत) ने हाजी इरफान अहमद को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें ‘वाल्ड सिटी’ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मुहम्मद इदरीस, एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद शाह रजा, तुर्कमान गेट के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता हाजी मुहम्मद नवाबुद्दीन मलिक आदि मौजूद थे.

इस मौके पर हाजी इदरीस और हाजी नवाबुद्दीन ने मुहम्मद इरफ़ान अहमद की बेहतरीन सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह नि:स्वार्थ देश और समाज व कौम की सेवा करने का जज़्बा रखते हैं, इतना ही नहीं उनका सभी वर्गों और देशों तथा सभी धर्मों के लोग बेहद सम्मान करते हैं और आपको आदर की दृष्टि से देखा जाता है! भाजपा में रहते हुए आपने जो अद्भुत कार्य किए हैं वह स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य हैं.

आगे ​कहा गया उन्होंने ओखला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा था और वर्तमान में राष्ट्रवादी समाजी कल्याणकारी संगठन पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) के मुख्य संरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित संस्था भारत भारती में भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

अंत में अल्हाज इरफ़ान अहमद ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे लिए विशेष रूप से दुआ करें कि मैं जीवनभर देश हित और समाज हित के लिए कार्य करता रहूं!

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

26 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

40 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

42 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago