देश

रबींद्रनाथ महतो के नाम दर्ज होने जा रहा लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का स्पीकर बनने का रिकॉर्ड

रबींद्रनाथ महतो (Rabindranath Mahto) एक बार फिर झारखंड विधानसभा के स्पीकर होंगे. राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से उनका नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया गया है. यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (9 दिसंबर) को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान दी. उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि रबींद्रनाथ महतो का निर्वाचन सर्वसम्मति से होगा.

विधानसभा के जारी विशेष सत्र के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्पीकर का चुनाव 10 दिसंबर को होना है. 65 वर्षीय रबींद्रनाथ महतो संथाल परगना प्रमंडल की नाला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं. वह झारखंड में लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले विधायक होंगे.

महतो ने तोड़ा मिथक

झारखंड में यह मिथक रहा है कि स्पीकर के पद पर रहते हुए कोई भी जनप्रतिनिधि विधानसभा का चुनाव नहीं जीत पाता. रबींद्रनाथ महतो इस मिथक को तोड़ने वाले पहले जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने पहली बार 2005 में नाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2009 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने लगातार जीत हासिल की.

रबींद्रनाथ महतो जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटनपुर गांव के निवासी हैं. इसी गांव में उनका जन्म 12 जनवरी, 1960 को हुआ था. उनके पिता गोलक बिहारी महतो प्राथमिक स्कूल के शिक्षक थे, जिनका दो दिन पहले निधन हुआ है. रबींद्रनाथ महतो ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 1982 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी.

विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल परिसंपत्ति 97 लाख 56 हजार रुपए है. वर्ष 2024-25 में दाखिल आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी कुल आमदनी 10 लाख 57 हजार 600 रुपए बताई है. केस-मुकदमों के मामले में भी उनका रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग है. उनके खिलाफ किसी थाने या अदालत में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.


ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार का फैसला, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​RBI के नए गवर्नर नियुक्त


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

9 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

13 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

25 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

26 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

42 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

45 minutes ago