देश

पुणे में 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत — कार और कंटेनर में आग लगी, ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार 5 लोगों और ट्रक ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई.

मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है.

कई वाहन आपस में भिड़े

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. हादसे में घायल हुए सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सतारा से पुणे की ओर आ रहे दोनों ट्रकों के बीच कार फंस गई थी. इससे दोनों ट्रकों और कार में आग लग गई.

हादसे के कारण नवले ब्रिज पर लंबा जाम लग गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह आगे जा रही कार से टकराया जिससे वह कंटेनर से जा भिड़ी और उसमें आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जल गई. कार में 5 लोग सवार थे.

इसके अलावा ट्रक में भी आग लग गई इससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका. उसकी भी मौत हो गई. पीछे एक यात्री वाहन था, वह भी आग की चपेट में आ गया. उसमें 17-18 लोग सवार थे. सभी घायल हुए हैं. इसके अलावा कुछ कारें और अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए.

CM फडणवीस ने मदद का ऐलान किया

CM देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया. सांसद सुप्रिया सुले ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने गुजरात में मोतीभाई आर. चौधरी सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट का किया उद्घाटन, किसानों और महिलाओं को मिलेगा लाभ

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो ने पूरा किया एक साल, दिल्ली में मनी सफलता की जश्न-ए-शाम

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

3 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

21 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

51 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

56 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

1 hour ago