नवीनतम

करोड़ों का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन,जानें कितनी दौलत की मालकिन हैं Sushmita Sen

Sushmita Sen: अभी कुछ दिन पहले ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री (Actress) सुष्मिता सेन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. अपने करियर (Career) में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम करने वाली सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) की बहुत ही अमीर तरीन कलाकार (Rich Stars) मानी जाती हैं.

सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करती हैं. फिल्मों के अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर बेहतरीन मुनाफा कमाती हैं. celebritys worth की रिपोर्ट के अनुसार इस दिग्गज एक्ट्रेस की टोटल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जाती है.

सुष्मिता सेन का शानदार घर

सुष्मिता सेन के पास खुद का बेहद शानदार घर है. उनका घर मुम्बई के वर्सोवा एरिया में है. सुष्मिता ने अपने आलीशान घर में अपनी जरूरत की हर चीज को शामिल करवाया है जैसे लग्जरी क्रिस्टल झूमड़, पेड़ पौधे से लबरेज इंटीरियर डिजाइनिंग और शानदार आर्ट्सवर्क भी मौजूद है. सुष्मिता के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है.

लग्जरी कारें

इसके अलावा सुष्मिता सेन को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू7 सीरीज 730एलडी, 96.03 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 75 लाख रुपए की कीमत की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपए की लेक्सेस एलएक्स 470 भी है.

घूमने की है शौकीन

इसके साथ ही बॉलीवुड (Bollywood) की ये अदाकार (Actress) बाहर घूमने फिरने की भी बहुत शौकीन है. वो आए दिन वेकेशन के लिए अपनी मनपसंद जगह जैसे इटली, इंडोनेशिया, दुबई और मालदीव घूमने के लिए जाती रहती हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)  अपनी वेकेशन के फोटोज को अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी शेयर करती रहती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

3 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

5 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

20 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

49 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

57 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago