Fire in Lucknow hotel.
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow) के बीचों-बीच स्थित एक होटल (Hotel) में भीषण आग लग गई. आग हजरतगंज के लिवाना होटल (Hotel Livana) में लगी है। होटल के अंदर जब आग लगी उस समय होटल स्टाफ (hotel staff) के अलावा मेहमान मौजूद थे.फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.होटल के अंदर काफी धुआं भरा है और कई कमरों लोग मौजूद हैं. आग के कारण दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया है. इस घटना मे 4 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को राजधानी के विभिन्न अस्पतालों (hospitals) में भर्ती कराया गया है इनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सिविल अस्पताल (civil hospital) में घायलों से मिलने पहुंचे हैं. होटल में आग लगने के बाद दमकल विभाग
(fire brigade) के कर्मियों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए शीशे तोड़े. कमरों में धुआं भर जाने से होटल में ठहरे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि होटल के अंदर अभी भी 20 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है. आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…