साइरस मिस्त्री की मौत पर सस्पेंस,एयर बैग क्यों हुए नाकाम?

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है।मिस्त्री के साथ हादसे में उनके एक सहयात्री का रविवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी सुरक्षित गाड़ी में सफर करते वक्त इतना खौफनाक हादसा कैसे पेश आया।

इस हादसे की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मिस्त्री और उनके एक सहयात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी और जिस समय हादसा हुआ, कार बहुत तेज रफ्तार में थी. जांच में बताया गया है कि चालक के निर्णय की गलती के कारण हादसा हुआ है. पुलिस के अनुसार, जिस लग्जरी कार से मिस्त्री सफर कर रहे थे, उसकी रफ्तार काफी तेज थी, जिसने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 km की दूरी तय की थी.

बता दें मिस्‍त्री किसी ऐसी-वैसी कार में नहीं बल्कि मर्सेडीज बेंज जीएलसी जैसी एसयूवी में सवार थे. करीब 70 लाख रुपये की यह कार बहुत सुरक्षित मानी जाती है. पुलिस के मुताबिक, फ्रंट सीट्स पर जहांगीर के भाई दारिस पंडोले और उनकी पत्‍नी अनायता बैठे थे. अनायता पंडोले कार चला रही थीं. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं मगर खतरे से बाहर हैं. साइरस और जहांगीर पीछे की सीटों पर बैठे थे और दोनों की मौत हो गई. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या रियर सीट्स के एयरबैग्‍स ने काम नहीं किया? हालांकि पुलिस कहना है कि शायद दोनों ने सीट बेल्‍ट्स नहीं लगा रखी थीं. लब्‍बोलुआब यही है कि कार चाहे जितनी महंगी हो, सड़क पर सुरक्षा की गारंटी नहीं है. सभी ट्रैफिक नियमों और सावधानियों का पालन बेहद जरूरी है।

ऐसे हुआ हादसा

हादसा उस समय हुआ जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई. उस वक्त मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे. इस हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोले नामक एक व्यक्ति की भी मौत हो गई. वहीं जानीमानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है. जहांगीर के भाई डेरियस टाटा समूह के पूर्व स्वतंत्र निदेशक भी थे, जिन्होंने चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटाए जाने का काफी विरोध किया था. यह हादसा दोपहर ढाई बजे हुआ था. कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं.

पुलिस अधिकारी ने यह कहा

अधिकारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच के मुताबिक, तेज गति और निर्णय की त्रुटि के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी. चरोटी जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पालघर पुलिस ने यह पाया कि कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी से गुजरी थी और दुर्घटना 20 किलोमीटर आगे हुई थी.

मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दुख जताते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के अनुसार, आज मुंबई के जेजे अस्पताल में मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

4 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

18 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

36 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

40 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

44 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

53 minutes ago