नवीनतम

UP PCS के रिजल्ट में गांव देहात के अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, जानिए क्यों खाली रह गए 51 पद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS)-2021 के नतीजों में गांवों और छोटे शहरों में टॉप-10 की मेधा सूची में दो बेटियां भी शामिल हैं.  बुधवार शाम जारी परिणाम में आईआईटी (IIT) खड़गपुर के छात्र रहे प्रतापगढ़ के अतुलकुमार सिंह अव्वल रहे हैं.  वह अभी कोयंबटूर में फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर की प्रशिक्षण ले रहे हैं.  उन्नाव के अजयपुर पुरवा की सौम्या मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं.  वहीं प्रतापगढ़ के मांधाता निवासी टॉपर अतुल के अलावा प्रतापगढ़ शहर के अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है.

141 बेटियां बनेंगी अफसर

29 सेवाओं की 678 रिक्तियों के लिए 627 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.  इनमें 141 बेटियां भी शामिल हैं योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से 51 पद खाली रह गए है. आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 2 और प्रधानाचार्य के 49 पद खाली रह गए. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को ही पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर राहत देते हुए परिणाम जारी करने का आदेश दिया था.

खंड विकास अधिकारी के 36 फीसदी पद महिला अभ्यर्थियों के खाते में आए हैं. बीडीओ के 39 में से 14 पदों पर बेटियों का चयन हुआ है.  इसके अलावा डिप्टी जेलर के 20 फीसदी पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.  30 में से छह पद महिला अभ्यर्थियों को मिले हैं.

वहीं, जेल अधीक्षक के नौ में से दो पदों पर भी महिला अभ्यर्थियों ने चयनित होकर साबित किया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं.  इसके अलावा नायब तहसीलदार के 18 फीसदी पदों, वित्त एवं लेखाधिकारी के 25 फीसदी पदों, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं वर्क अफसर के शत प्रतिशत पदों, एक्साइज इंस्पेस्क्टर के 23 फीसदी पदों और टेक्निकल असिस्टेंट (केमेस्ट्री) के 50 फीसदी पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

टॉपर अतुलकुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा कोई भी हो, तैयारी के दौरान गंभीरता बेहद जरूरी होती है.  यह कामयाबी तय कर देती है.  प्रारंभिक परीक्षा को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

27 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

39 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago