जीतने के लिए चाहिए ऑलराउंडर-कपिल देव
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे T20 World Cup के क्वालीफाइंग राउंड और वार्म-अप मैच खेल जा रहे हैं. टीम इंडिया ने अपना पहला प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत लिया, जबकि आज न्यूजीलैंड के साथ होने वाला दूसरा अभ्यास मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. जहां एक ओर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के दूसरी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने के लिए भारतीय फैंस आस लगाए बैठे हैं. वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने टी20 में भारत के सफर पर भविष्यावाणी कर दी है. उन्होंने कहा है कि, भारत के लिए इस बार जीतना मुश्किल लगता है.
इस बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खिताब का दावेदार माना जा रहा है. लेकिन भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जीताकर चैंपियन बनाने वाल कपिल देव के अनुसार 2022 T20 World Cup में भारत अपने मिशन को यानी ट्रॉफी जीतने को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाएगा. उन्होंने कहा है कि, भारत के फाइनल में पहुंचने के चांस बेहद कम हैं. कपिल के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो जाएगा.
कपिल देव के अनुसार भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप में टॉप-4 में पहुंचने का चांस सिर्फ 30% है. कपिल ने ये भविष्यवाणी क्यों कि है, इसका भी खुलासा किया है. कपिल के अनुसार टी20 विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीतने के लिए हर टीम को ऑलराउंडर की जरुरत पड़ती है. उन्होंने एक लखनऊ में आयोजित एक स्पोर्टस कार्यक्रम के दौरान कहा कि,’आप अपनी टीम में ऑलराउंडर्स के अलावा और क्या चाहते हैं, जो आपको ना सिर्फ वर्ल्ड कप में बल्कि दूसरे टूर्नामेंट या सीरीज में भी मैच जिताकर देते हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड़्या की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हार्दिक पंड्या जैसा क्रिकेटर भारत के लिए काफी उपयोगी होगा.’
–भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…