नवीनतम

क्रिप्‍टो ट्रेडर्स पर सरकार की नजर, दिल्‍ली-मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कई जगहों पर कर रहा सर्च

Action on Crypto Traders  : क्रिप्टो करेंसी को लेकर सरकार का रवैया सख्त होता जा रहा है. इनकम टैक्‍स के इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने क्रिप्टो ट्रेडर (Crypto Traders) के खिजाफ मोर्चा खोल दिया है. डिपार्टमेंट ने दिल्ली और मुंबई में लगभग आधा दर्जन हवाला ट्रेडर्स पर सर्च अभियान चला रही है . इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किये गए बयान में ये बात कही गई है. बताया जा रहा है कि क्रिप्टो के जरिए ट्रेडर्स हवाला को अंजाम दे रहे थे जिसकी वजह से ये कार्यवाई की गई. बताया जा रहा है कि हवाला ट्रेडर्स देश में कैश लेकर विदेश में क्रिप्टो में पेमेंट करते हैं. क्रिप्टो ट्रेडर्स के द्वारा WazirX एक्सचेंज का इस्‍तेमाल धड़ल्ले से किये जाने की बात भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें- IPO जारी होने से पहले OYO की फाइनेंशियल हेल्थ में सुधार . कंपनी ने पहली बार दिखाया मुनाफा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने क्रिप्‍टो करेंसी सेक्‍टर को मनी लॉन्ड्रिंग कानून (Prevention of Money Laundering Act) के दायरे में ला दिया है. इसका सीधा मतलब है कि अब क्रिप्‍टो करेंसी को खरीदना, बेचना या रखना यानि किसी भी तरह की क्रिप्टो गतिविधियों में शामिल होने पर निवेशक को उससे जुड़ी सभी जानकारियां सरकार को देनी होंगी. सरकार की ओर से इसे लेकर गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें- Maruti खोलेगी 10 लाख कैपासिटी वाला प्लांट, जानें क्या होगा खास

सरकार द्वारा जारी नोटिप्केसन में साफ तौर पर कहा गया था कि ऐसे सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स, जिन्हें आम तौर पर क्रिप्टोकरेंसी के नाम से जाना जाता है, उनमें ट्रेडिंग से जुड़ी तमाम गतिविधियां मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के दायरे में आएंगी. सरकार के इस कदम से ये तय था कि फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी के मामले में किसी भी रियायत को देने के मूड में नहीं है.  प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax department) जैसी इन्‍फोर्समेंट एजेंसियों क्रिप्टो पर पैनी नजर रहेगी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

9 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

37 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

44 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

51 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago