बिजनेस

अमेरिका के बाद भारतीय Stock Market में मचा हाहाकार! 1100 अंक टूटा Sensex, इन Shares के दाम में भारी गिरावट

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसका असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है. आज सुबह, सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा गिरकर खुला, जबकि निफ्टी में 400 अंक से अधिक की गिरावट आई है.

क्यों आई गिरावट?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रात में 0.25 फीसदी की दर में कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद बाजार का माहौल बिगड़ गया. फेडरल रिजर्व के इस फैसले के बाद और दो कटौती की संभावना जताई जा रही है. इस समय सेंसेक्स 917 अंक गिरकर 79,238.08 पर कारोबार कर रहा है, और निफ्टी 283 अंक गिरकर 23,914.95 पर है. बैंक निफ्टी में भी 744 अंक की गिरावट आई है.

सिर्फ दो शेयर उछले

बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयरों में उछाल है, जबकि बाकी सभी में गिरावट आई है. इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी के 47 शेयरों में दबाव नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- मुंबई International Airport पर नवंबर में आए 47 लाख से ज्यादा यात्री, कार्गो वॉल्यूम भी 11 फीसदी बढ़ा

इन शेयर्स में आई गिरावट

एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल, महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वहीं, स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भारती हेक्साकॉम, नायका, त्रिवेणी टरबाइन, फाइव स्टार बिजनेस, सोनाटा सॉफ्टवेयर, और कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

19 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago