मनोरंजन

Jiah Khan-Sooraj Pancholi: ‘यहां रुकूंगी तो तुम्हारी कमी खलेगी’, जिया खान ने सुसाइड से पहले लिखा था 6 पन्नों का लेटर, सूरज पंचोली पर लगाए थे गंभीर आरोप

Jiah Khan Suicide Note: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. करीब 10 सालों से जिया का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा था. लेकिन एक्ट्रेस जिया खान के आरोपी अभिनेता सूरज पंचौली को सीबीआई की विशेष अदालत से रिहा कर दिया गया है. जिया खान की खुदकुशी मामले में साल 2019 में मुकदमा शुरू हुआ और 20 अप्रैल 2023 को सुनवाई पूरी हो गई. तकरीबन 10 साल बाद मुंबई की सीबीआई अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है.

बता दें कि मौत से पहले जिया ने एक-दो नहीं बल्कि 6 पन्नों का सुसाइड लेटर लिखा था. जिसमें जिया ने अपनी दर्द भरी बातें बतायी हैं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली पर संगीन आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस के सुसाइड लेटर को सीबीआई की चार्जशीट में शामिल किया गया है. वहीं सीबीआई ने सूरज पंचोली पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था.

जिया खान अपनी ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों से ही काफी ज्यादा मशहूर हो गई थीं. लेकिन जिया खान अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचौली के साथ रिश्ते को लेकर काफी परेशान थीं. जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया. उन्होंने अपने 6 पन्नों का सुसाइट नोट में पंचौली पर गंभीर आरोप लगाए. आइए आपको विस्तार से बताते हैं जिया ने लेटर में क्या लिखा था.

‘मैं तुमसे प्यार करती थी और तुम मुझे तड़पाते थे’

जिया ने अपने सुसाइड नोट की शुरुआत इस तरह की थी कि ‘पता नहीं, तुमसे ये बात कैसे कहूं. मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है. इसलिए सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है. मैं अंदर से टूट चुकी हूं, तुम्हें शायद इस बात का पता न हो, मगर तुम्हारा मुझ पर ऐसा असर था कि मैं टूटकर प्यार करने लगी और उस फेर में खुद को पूरी तरह भुला दिया. मगर तुम थे कि मुझे तड़पाते रहते थे, तकलीफ देते रहते थे, रोजाना’.

यह भी पढ़ें-  Shaista parveen: दिल्ली में छुपी हुई हो सकती है शाइस्ता परवीन, जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट, वकील से किया संपर्क

‘ऐसा लगता है जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं’

जिया खान ने आगे लिखा कि ‘अब मुझे अपनी जिंदगी में रौशनी की एक लकीर भी नहीं दिखती. सुबह आंख खुलती है, पर बिस्तर से उठने का मन नहीं करता. कभी ऐसे भी दिन थे, जब मैं बस अपना सब कुछ, अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी. मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर-चूरकर दिया. अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं.’

‘प्रेग्नेंट होने का डर बना रहता था’

‘मैंने कभी किसी को अपना इतना कुछ नहीं दिया या इतनी परवाह नहीं की. तुमने मेरे प्यार के बदले मुझे धोखा और झूठ दिया. प्रेग्नेंट होने का डर बना रहता था, फिर भी बिना हिचक तुम्हें सब कुछ सौंप दिया. मगर तुमने इन सबके बदले मुझे तकलीफ दी. इस दर्द ने मुझे पूरी तरह से मार दिया. मेरी रूह तक तबाह हो गई. पहले ही इतनी तकलीफों, बलात्कारों, गालियों और यातनाओं को सहने के बाद मैं कम-से-कम इन सबकी हकदार तो नहीं थी.’

‘यहां रुकूंगी तो तुम्हारी कमी खलेगी’

अगर मैं यहां रुकती हूं, तो तुम्हारी कमी खलेगी, तुम्हारी जरूरत महसूस होगी. इसलिए मैं अपने दस साल के करियर और उससे पनपे सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं. काश… तुमने मुझसे प्यार किया होता जैसे मैं तुमसे प्यार करती थी. मैंने हमारे फ्यूचर का सपना देखा. मैंने हमारी सफलता का सपना देखा. मैं इस जगह को टूटे सपनों और खाली वादों के साथ छोड़ रही हूं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

18 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

33 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago