मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के परिसर में पुरानी इमारत में एक हैलोविन पार्टी को लेकर हंगामा हो गया. चिकित्सा समुदाय ने गंगाजल छिड़ककर आयोजन के स्थान को शुद्ध किया. हंगामे के बीच कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी तरफ से हैलोवीन पार्टी के लिए अनुमति नहीं दी गई थी.
आपको बताते चलें कि किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल के नाम से पहचाने जाने वाली यह ऐतिहासिक इमारत 1878 में अंग्रेजों के द्वारा बनाई गई थी. कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कहा है कि हमने जैन सोशल ग्रुप के कुछ लोगों को बिल्डिंग देखने की औपचारिक अनुमति दी थी. किसी भी पार्टी की अनुमति हमारे तरफ से नहीं दी गई थी.
डीन का दावा है कि इस इमारत में किसी तरह की पार्टी का आयोजन नहीं किया गया है, हालांकि तथ्यों को जानने के लिए मामले की जांच की जाएगी. डीन की बातों से इतर किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल एक अलग ही कहनी बयां कर रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उस बिल्डिंग की दीवारों पर फिल्मों के डॉयलॉग “ओ स्त्री, कल आना” और अंग्रेजी में कई डरावने वाक्य लिखे हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक लाइनें भी उकेरी गई हैं.
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र और सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला ने कहा, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से हमें पता चला कि इस इमारत को हैलोवीन पार्टी के लिए भूतिया इमारत के रूप में चित्रित किया गया था. हम इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं कर सकते क्योंकि यह इमारत चिकित्सा क्षेत्र की विरासत है.
एमटीए के सदस्यों ने बताया कि जब हम उस बिल्डिंग में पहुंचे तो वहां शराब की फूटी बोतलें और दीवार पर लिखे हुए नारों को देख हैरान हो गए. वहां के औषधि विभाग के दफ्तर में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूटे पड़े थे. एमटीए के सदस्यों ने हैलोविन पार्टी को आयोजित करने वालों के खिलाफ FIR की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…