देश

हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में जाकिर नाइक द्वारा याचिका का विरोध

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दायर याचिका का सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि नाइक की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, साथ ही जाकिर नाइक के वकील से पूछा है कि क्या उनके मुवक्किल याचिका वापस लेना चाहते हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी.

महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि जाकिर नाइक देश छोड़कर भाग चुके हैं और वह भारतीय कानून का पालन नहीं करते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वह अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दाखिल कर सकते हैं.

भगवान गणेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी

साल 2013 में भगवान गणेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते कई राज्यों में नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जो अब तक जारी है. उस समय कोर्ट ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और ओडिशा की सरकारों को नोटिस जारी करते हुए 8 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.

जाकिर नाइक के खिलाफ 2012 में सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें धारा 153A (धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना) और धारा 295 (किसी धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना) शामिल थीं.

ये भी पढ़ें- Akasa Air के विमान को बम की धमकी मिली, बेंगलुरु जा रहा विमान दिल्ली लौटा, 174 लोग थे सवार

हिंदू जनजागृति समिति और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने नाइक के खिलाफ मुंबई, पुणे और पनवेल के पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई थी. नाइक पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक और यूट्यूब के जरिये हिंदुओं को चुनौती दी थी कि वे गणेश को भगवान साबित करके दिखाएं. इसके अलावा, उन पर कई बार धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप भी लग चुके हैं.

जाकिर नाइक पर न केवल हिंदू देवी-देवताओं का, बल्कि ईसाईयों के ईसा मसीह और सिखों के गुरु नानक का भी अपमान करने का आरोप है. नाइक इस्लाम की कट्टरपंथी वहाबी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

3 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

28 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

46 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

1 hour ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

1 hour ago