India’s First AI-powered City: कर्नाटक के बिदादी में ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (GBIT) स्थापित होने जा रही है, जिसे भारत का पहला और सबसे बड़ा एआई-संचालित शहर माना जा रहा है. 9,000 एकड़ में फैली इस “एआई सिटी” को बेंगलुरु (Greater Bengaluru) के दूसरे केंद्रीय व्यावसायिक जिले के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां 2,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन एआई उद्योगों के लिए सुरक्षित होगी, जिससे लाखों रोज़गार के अवसर और वैश्विक निवेश आकर्षित होंगे.
कर्नाटक के बिदादी में ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (GBIT) की नींव रखी जा रही है, जिसे भारत का पहला और सबसे बड़ा एआई-संचालित शहर माना जा रहा है. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने घोषणा की, कि यह परियोजना लगभग 9,000 एकड़ में फैली होगी और बेंगलुरु से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगी.
“एआई सिटी” को बेंगलुरु (Bengaluru) के दूसरे केंद्रीय व्यावसायिक जिले (CBD) के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां 2,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन केवल एआई-आधारित उद्योगों और उनकी सहायक इकाइयों के लिए सुरक्षित रखी जाएगी. यह प्रोजेक्ट “काम-रहना-खेलना” मॉडल पर आधारित होगा, जहां आवास, रोजगार और मनोरंजन की सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी.
रामनगर के उपायुक्त कार्यालय में किसानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने आश्वासन दिया कि यह परियोजना कानूनी ढांचे और पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उचित मुआवजा देगी और किसी भी प्रकार की ज़मीन अधिसूचना में गड़बड़ी नहीं की जाएगी.
इस टाउनशिप से वैश्विक निवेशकों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और तकनीकी स्टार्टअप्स के आकर्षित होने की संभावना है. अधिकारियों का मानना है कि यहां आईटी, एआई और सेवाओं के क्षेत्र में लाखों रोज़गार के अवसर पैदा होंगे. साथ ही, कर्नाटक के युवाओं के लिए “लोकल-फर्स्ट” पॉलिसी लागू की जाएगी ताकि राज्य के युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें.
परियोजना में 300 मीटर चौड़ा एक व्यावसायिक गलियारा बनाया जाएगा जो एसटीआरआर, एनएच-209, एनएच-275 और नाइस रोड जैसे प्रमुख राजमार्गों से जुड़ा होगा. इससे निरंतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी.
यह भी पढ़िए: 1 लाख कर्मचारियों की क्षमता वाली भारत की सबसे बड़ी फैक्ट्री से iPhone 17 लॉन्च, 90 प्रतिशत महिला कर्मचारी करती है काम
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…