दुनिया

ट्रंप के सबसे करीबी की हत्या से अमेरिका में हाहाकार, कौन बना अमेरिकी राष्ट्रपति का दुश्मन? एक साल में हुईं 5 हाई प्रोफाइल हत्याएं

अमेरिका को दुनिया का सबसे संपन्न और आजाद ख्याल देश माना जाता है. चार्ली किर्क की हत्या ने पुराने जख्म कुरेद दिए हैं. पिछले एक साल में ही अमेरिका 5 बार ऐसी हाई-प्रोफाइल हत्या या हत्या के प्रयासों का गवाह बना है. इस फेहरिस्त में डोनाल्ड ट्रंप, मिनेसोटा की पूर्व हाउस स्पीकर और निक फ्यूएंट्स का नाम शामिल है.

डोनाल्ड ट्रंप पर दो बार हुआ जानलेवा हमला

13 जुलाई, 2024 को डोनाल्ड ट्रंप, पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली कर रहे थे. बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान 20 साल के हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने कई राउंड गोलियां चलाईं. गनीमत थी कि ट्रंप बच गए. गोली उनके कान को छू कर निकल गई. इस हत्या के प्रयास में रैली में मौजूद एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. जवाबी गोलीबारी में हमलावर भी मारा गया.

इस हमले के ठीक दो महीने बाद, 15 सितंबर को, ट्रंप कथित तौर पर दूसरी हत्या के प्रयास से बच गए. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब के बाहर एक भारी हथियारों से लैस यूक्रेन समर्थक शूटर को देखा गया. संदिग्ध, रयान राउथ, को सीक्रेट सर्विस ने गिरफ्तार कर लिया.

18 दिसंबर, 2024 को दक्षिणपंथी निक फ्यूएंट्स ने कहा कि जब वह लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे थे, तब एक व्यक्ति पिस्तौल, क्रॉसबो और आग लगाने वाले उपकरणों से लैस होकर उनके बेर्विन, इलिनोइस स्थित घर पर आया. किसी तरह वो बच गए. पड़ताल हुई तो यह व्यक्ति तिहरे हत्याकांड का संदिग्ध निकला, जिसे फ्यूएंट्स से मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने शूट कर दिया था.

पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन की हत्या से सनसनी

14 जून, 2025 को मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, राज्य के सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी उसी रात एक हमले में घायल हो गए थे. इस मामले में 57 वर्षीय संदिग्ध, वेंस लूथर बोल्टर को गिरफ्तार किया गया.

31 साल के चार्ली किर्क की हत्या 10 सितंबर, 2025 (अमेरिका के समयानुसार) को उटा में हुई. डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से समर्थक चार्ली किर्क यूटा वैली विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे. दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की गर्दन में गोली लगी, एक सेकंड को तो समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या. फिर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़े: इजरायल के हमलों पर भड़के पाक रक्षा मंत्री, कहा-हमने 5 गुना भारत को…अरब देश हमसे सीखें

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago